सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर की मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर में बीच सड़क पर फाइनेंस और इकोग्रीन कंपनी कर्मचारियों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान श्रीराम फाइनेंस कमर्चारियों ने इकोग्रीन कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की है। इकोग्रीन कर्मचारियों ने एजेंटों की लात घूसों से पिटाई की और उन्हें सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा।
जानकारी के अनुसार घटना हजीरा थाने के पास सीएनजी पेट्रोल पंप के बाहर की है। फाइनेंस कराई गई गाड़ी की रिकवरी के लिए दो एजेंट आए थे। उन्होंने कचरा कलेक्शन गाड़ी को जब्त किया तो विवाद हो गया।
घटना में घायल इकोग्रीन कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंपनी के एजेंटों को हिरासत में लिया है। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर इकोग्रीन कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी है।