एसीबीआई की मुख्य शाखा में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
शहडोल शहर के मेन चौराहे राजेंद्र टॉकीज के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल कर्मी सहित पुलिस पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
राजेंद्र टॉकीज चौराहे पर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में रविवार की सुबह आग लग जाने की खबर आई है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि राजेंद्र टॉकीज के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के एक कमरे में भीषण आग लग जाने की सूचना मिली थी। उसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट लग रही है, मामले की पुलिस जांच में जुटी है।