फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रुद्राक्ष महोत्सव से वापस आ रही मिनी बस पलटने से नागपुर के 18 श्रद्धालु घायल, मिलानपुर के पास हादसा

Sun, 19 Feb 2023 02:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बस में सवार श्रद्धालु नागपुर से रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने सीहोर गए थे और वहां से वापस नागपुर जा रहे थे। मिलानपुर के पास मिनी बस कार से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त मिनी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बैतूल में फोरलेन पर मिलानपुर के पास कार से टक्कर होने पर मिनी बस पलट गई। जिसमें सवार 18 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मिनी बस नागपुर जा रही थी। इसमें सवार श्रद्धालु नागपुर से रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने सीहोर गए थे और वहां से वापस नागपुर जा रहे थे। मिलानपुर के पास मिनी बस कार से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसमें सवार 18 श्रद्धालुओं को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार होने के बाद श्रद्धालु नागपुर रवाना हो गए, कुछ गंभीर घायल श्रद्धालुओं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घायलों में यस, प्रगति केसरवानी, सुनीता केसरवानी, शोभा केसरवानी, संदीप पांडे, नंदकिशोर, सीता देवी श्रीवास्तव,सरिता केसरवानी, लखनलाल केसरवानी,उमेश केसरवानी, काजल केसरवानी, रानी, महेंद्र भारद्वाज, प्रकाश, दिलीप केसरवानी, संतोष और राजेश शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें