फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में खाद संकट गहराया: कॉलेज छोड़ छात्राएं लगीं खाद लेने के लिए लाइन में  

Thu, 25 Nov 2021 06:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्य प्रदेश में खाद संकट गहरा गया है। छतरपुर में स्कूल-कॉलेज छोड़कर खाद की लाइन में छात्राओं को खड़ा होना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
छतरपुर में कॉलेज जाने के बजाय खाद की लाइन में लगी छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में खाद संकट गहरा गया है। निवाड़ी में खाद मांगने गए किसान को पुलिस ने पीटा था। फिर शिवपुरी में रात भर से लाइन में लगे किसानों को खाद न मिलने पर एबी रोड पर चक्काजाम किया गया। अब छतरपुर में कॉलेज की पढ़ाई छोड़ खाद की लाइन में लगी छात्राओं की तस्वीरें सामने आई हैं। ये छात्राएं पढ़ाई छोड़ दिनभर खाद की लाइन में खड़ी रहती हैं। 
विज्ञापन


छतरपुर में सटई रोड स्थित सरकारी समिति बगौता वेयरहाउस में कॉलेज छात्राएं खाद के लिए लाइन में लगी थी। उन्होंने बताया कि पिता की मजबूरी देखकर खाद के लिए लाइन में लगना पड़ा। अगर खेती नहीं हुई तो पढ़ाई के लिए पैसे कहां से लाएंगे। खेती से ही हमारे परिवार का पेट पलता है। अगर खाद ही नहीं होगी तो खाने को कहां से लाएंगे? मजबूर होकर हमें लाइन में लगना पड़ा। छात्रा ने बताया कि उसके पिता दो-तीन दिन से खाद के लिए आ रहे थे, लेकिन भीड़ होने के कारण उन्हें खाद नहीं मिल पाई। इस वजह से उसे पढ़ाई छोड़ खुद खाद लेने आना पड़ा।

सुबह 4 बजे से लगने लगती है लाइन  
ठंड के मौसम में भी ज्यादातर जिलों में रात से ही लाइनें लग जाती हैं। छतरपुर में खाद और डीएपी के संकट को देखते हुए किसान सुबह चार बजे से ही लाइन लगा देते हैं। इसके बाद भी रात को 11:00 बजे तक एक या दो बोरी खाद और डीएपी की मिल पाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज छात्रा रीना अहिरवार ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगी है। कई घंटों बाद ही उसे खाद मिलेगी। यानी आज तो कॉलेज से छुट्टी ही हो गई है।  
   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें