फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: बीमार बेटी को डॉक्टर के पास ले जा रहा था पिता, ट्रक की चपेट में आने से दोनों की हुई मौत

Mon, 01 Nov 2021 11:29 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

जानकारी के मुताबिक पिता का नाम रोहित है जो अपनी 16 वर्षीय बेटी सलोनी के साथ बाइक से जा रहा था। उज्जैन रोड पर पालखंदा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पिता अपनी 16 वर्षीय बेटी सलोनी के साथ बाइक से जा रहा था। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिसने भी देखा रो पड़ा, आंखें भर आई और चीख निकल गई। बेटी को बुखार था। डेंगू की आशंका थी। ये सोचकर पिता उसे डॉक्टर को दिखाने ले जा रहा था लेकिन उसे क्या पता था कि पिता और पुत्री का ये आखिरी सफर होगा। 

विज्ञापन


दर्दनाक हादसे की ये दास्तां है उज्जैन की जहां सडक़ हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पिता का नाम रोहित है जो अपनी 16 वर्षीय बेटी सलोनी के साथ बाइक से जा रहा था। उज्जैन रोड पर पालखंदा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। पिता-पुत्री दोनों ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

कई दिनों से थी बीमार
दलअसल सलोनी को कई दिनों से बुखार था। कुछ डॉक्टरों को दिखाया लेकिन आराम नहीं हुआ। घरवालों को लगा कि कहीं डेंगू तो नहीं हो गया। दूसरे डॉक्टर को दिखाकर जांच करवा लेते हैं। इस पर पिता रोहित ने सोमवार को नरवर जाने का सोचा। वह बाइक पर अपनी बेटी सलोनी को बैठाकर नरवर जा रहा था। नरवर के कुछ दूर पहले ही पालखंदा में ट्रक ने टक्कर मार दी और दोनों की मौत हो गई।  पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें