फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुना में पिता की हैवानियत: बेटी से की रेप की कोशिश, विरोध के बाद की हत्या और फिर लाश के साथ बनाए संबंध

Wed, 23 Feb 2022 03:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना के मुकावन गांव में बेटी की हत्या के बाद लाश से संबंध बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिता ने हैवानियत दिखाते हुए अपनी 14 साल की बेटी से रेप की कोशिश की थी, बेटी के विरोध के बाद उसने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
गुना में पिता ने बेटी की हत्या कर लाश के साथ किया रेप (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना में एक पिता ने बाप और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। अपनी 14 साल की बेटी को पिता जंगल में ले गया और वहां उसने अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश की, जब बच्ची ने इस बात का विरोध किया तो पिता ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर मृत बेटी की लाश के साथ रेप किया। वारदात को छुपाने के लिए आरोपी पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो मामला सामने आया। 
विज्ञापन


दिल दहला देने वाला ये मामला गुना जिले के मुकावन गांव का है। एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव में रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने कैंट थाने में अपनी 14 साल की बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी ने रिपोर्ट लिखाते समय पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी नाबालिग लड़की मंगलवार दोपहर से लापता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो पड़ोसियों ने पूछताछ में आखिरी बार लड़की को पिता के साथ जाते हुए देखने की बात बताई। लोगों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, आरोपी बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था, जिस पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद आरोपी ने पुलिस को पूरी घटना बताई। 

आरोपी बाप के बयानों ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। आरोपी ने अपने बयान में बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी बेटी को विनख्याई के पास डमडोली के जंगल में ले गया, जहां उसने बेटी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। लेकिन लड़की ने मना कर दिया और घर पर सभी को इस बारे में बताने की धमकी दी। इस बात को छुपाने के लिए आरोपी ने गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश के साथ शारीरिक संबंध बनाएं और बाद में लाश को जंगल में ही छोड़कर रिपोर्ट दर्ज कराने कैंट थाने पहुंच गया। आरोपी अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ ससुराल में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें