फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में आग: शॉर्ट सर्किट के चलते हुआ हादसा, यात्रियों के हताहत होने की खबर नहीं

Wed, 23 Feb 2022 02:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल रेलवे स्टेशन के पास दानापुर-सिंकदराबाद एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई।  हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में आग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल रेलवे स्टेशन के पास दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन के सामान्य डिब्बे में आज सुबह आग लग गई। रेलवे के एक अधिकारी ने आग की जानकारी दी। हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बैतूल रेलवे स्टेशन मास्टर अनिल पवार ने बताया कि कुछ यात्रियों ने आग देखी और तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सदर पुल से गुजरते समय कोच में शॉर्ट सर्किट और तारों में चिंगारी के कारण आग लगी और धुआं फैल गया। यात्रियों ने तत्काल चैन खींचकर ट्रेन को रोका और पुलिस कर्मियों को सूचित किया। साथ ही यात्रियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कोच में मौजूद अग्निशामकों का उपयोग करके आग पर काबू पाने की कोशिश भी की।  करीब 30 मिनट तक रुकने के बाद ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें