फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: गृहमंत्री ने जिले की पहली EEG मशीन, कोविड स्किल लैब और ऑक्सीजन वार्ड का किया लोकार्पण

Sat, 05 Feb 2022 10:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार


गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जिला चिकित्सालय दतिया में प्रथम ईईजी मशीन का लोकार्पण किया। अब जिले के मनोरोगियों को परीक्षण एवं उपचार के लिए जिले के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय दतिया में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया। उन्होंने मेडीकल कॉलेज की नवीन ओपीडी में जिले की प्रथम ईईजी मशीन समेत 40 ऑक्सीजन बैड्स के वार्ड और कोविड स्किल लैब का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


इस दौरान गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने ईईजी मशीन, कोविड स्किल लैब और 40 मेडीकल ऑक्सीजन वार्ड का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।  
 
विज्ञापन

जिला अस्पताल दतिया में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार - फोटो : सोशल मीडिया
जिले में हो सकेगा मनोरोगियों का परीक्षण
जिला अस्पताल के ओपीडी वार्ड में जिले की पहली ईईजी मशीन स्थापित की गई है। मनोरोगियों को अब जांच और उपचार के लिए जिले के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अब उनका उपचार और परीक्षण जिला अस्पताल में ही किया जा सकेगा। पहले मनोरोगियों को झांसी और ग्वालियर में परीक्षण के लिए जाना पड़ता था। जिला अस्पताल में कोविड स्किल लैब शुरू हो जाने से अब चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य चिकित्सा कर्मियों को कोविड 19 के उपचार से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें