फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अलग अंदाज में दिखे सीएम यादव के ये कद्दावर मंत्री, टमटम में बैठकर घूमा शहर

Wed, 20 Mar 2024 01:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Minister Pradyuman Singh Tomar: टमटम में सवार होकर घर निकले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रास्ते में लोगों से मुलाकात की और भाजपा को वोट देने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने रास्ते में गोलगप्पे का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ईरिक्शे में किया सफर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Minister Pradyuman Singh Tomar: कहने को तो होली आ रही है, जिसमें लोग एक दूसरे के रंगों में रंगे हुए नजर आते हैं। लेकिन, इस बार लोकसभा चुनाव की चल रही बयार का रंग राजनेताओं पर देखने को मिल रहा है। अपने अनोखे अंदाज और जनता को आकर्षित करने की कला को बखूबी समझने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का एक और अलग अंदाज ग्वालियर की जनता को देखने को मिला। जहां, वे टमटम में बैठकर घूमते नजर आए। उन्होंने भाजपा कार्यालय से अपने बंगले तक का सफर टमटम से ही पूरा किया।

विज्ञापन


दरअसल, बाड़े स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में शामिल होने के बाद जब भाजपा विधायक और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर वापस लौटे तो उन्होंने पहले महाराज बाड़े के आसपास लोगों से बातचीत की और फिर लोगों की चुनावी चर्चा के जरिए लोगों की मंशा को भी समझा। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित भी किया। इसके बाद वे अपनी चार पहिया वाहन में जाने के बजाय पास से गुजर रही एक टमटम को रुकवा कर उसमें बैठ गए। इसके बाद उन्होंने 9 किलोमीटर की बंगले की दूरी टमटम से ही तय की। रास्ते में उन्होंने कई जगह टमटम रुकवाकर लोगों से बातचीत की।

रास्ते में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने समर्थकों के साथ गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले व्यक्ति से भी मुलाकात की और उसके गोलगप्पे का भी आनंद लिया। इस दौरान उनके सभी समर्थक वहां पहुंच गए और गोलगप्पे खाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें