फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: चुनाव आयोग ने दिए भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के आदेश 

Sun, 28 Oct 2018 07:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने भोपाल में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की प्रेस कांफ्रेंस के आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। पात्रा ने शनिवार को एमपी नगर में सड़क किनारे प्रेस कांफ्रेंस कर नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा था।  

विज्ञापन


विपक्षी दल कांग्रेस ने दावा किया था कि भाजपा नेता की प्रेस कांफ्रेंस बिना अनुमति लिए और सार्वजनिक संपत्ति (रोड) पर की गई थी। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की थी। मध्यप्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी वीएल कांता राव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजकों ने नियमों का उल्लंघन किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें