मध्यप्रदेश विधानसभा में ऐसी कई सीटें है जहां महिला मतदाताएं निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। 230 सीटों वाली विधानसभा में लगभग 10 सीटें ऐसी हैं जहां महिलाएं चुनाव का रूख बदल सकती हैं।
महिला बहुल इन सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शाहपुरा (डिंडोरा जिला) से गंगा बाई, बैहर (बालाघाट जिला) से मधु भगत और चंद्रभागा किराड़े को पानसेमल (बड़वानी जिला) से मैदान में उतारा था। जबकि भाजपा ने पेटलावद (झाबुआ जिला) से निर्मलदीप सिंह भूरिया और सैलाना (रतलाम जिला) से संगीता चारेल को उतारा था। दोनों पार्टियों के पांच उम्मीदवारों में से भगत, भूरिया और चारेल ने अपनी-अपनी सीट पर जीत दर्ज की थी।
महिला बहुल विधानसभा सीटें
शाहपुरा
बिछिया
निवास
बैहर
परसवाड़ा
बालाघाट
बरघाट
पानसेमल
पेटलावद
सैलाना
परसवाड़ा और बालाघाट की सीट विधानसभा को बाकी सभी सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 5,03,94,086 है जिनमें 2,40,76,693 महिला मतदाताएं और 2,62,56,157 पुरुष मतदाता हैं।
इसके अलावा राज्य में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1,410 हैं।
इंदौर जिले की सभी नौ सीटों पर पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं की तुलना में अधिक है।