फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid-ul-Fitr: राजगढ़ जिले की लगभग 101 मस्जिदों में अदा की गई नमाज, मुल्क की तरक्की व अमन-चैन के लिए की गईं दुआएं

Sat, 22 Apr 2023 02:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ जिले की लगभग 101 मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। इस दौरान जिले की अलग-अलग मस्जिदों के पैश इमामों (नमाज पढ़ाने वालों) के द्वारा मुल्क की तरक्की और अमन चैन के लिए दुआएं की गईं। इसके बाद सभी ने आपस में गले मिलकर पुरानी रंजिश और गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन
ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में ईद-उल-फितर का पर्व मुस्लिम समुदाय द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान जिले की लगभग 101 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। जहां मुल्क की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी गईं।

विज्ञापन

 
ईद-उल-फितर का पर्व मुस्लिम समुदाय के लिए इनाम का दिन है। इसमें मुस्लिम समाजजन रमजानुल मुबारक के 30 दिन के रोजे रखकर इबादत करते हैं। साथ ही मस्जिदों में तरावीह का भी एहतमाम किया जाता है। इसके फलस्वरूप ईद का दिन उनके लिए इनाम का दिन बताया जाता है।
 
शुक्रवार को ईद का चांद दिखने के बाद ही जिले में चुनिंदा जगहों पर ईद की नमाज के लिए अंजुमन कमेटी और स्थानीय मस्जिद के सदस्यों के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं थी। इसके बाद सुबह लगभग सात बजे से जिले के अलग-अलग स्थानों पर ईद की नमाज का दौर शुरू हुआ जो कि सुबह लगभग नौ बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन



नमाज के बाद एक-दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते लोग
 
ईद की नमाज के दौरान जिले की अलग-अलग मस्जिदों के पैश इमामों (नमाज पढ़ाने वालों) के द्वारा मुल्क की तरक्की और अमन चैन के लिए दुआएं की गईं। इसके बाद सभी ने आपस में गले मिलकर पुरानी रंजिश और गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, परंपरा के अनुसार स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

 
'जिला और स्थानीय प्रशासन का हृदय से आभार'
ईद के पर्व को लेकर जिला अंजुमन सदर हाजी अब्दुल हनीफ खान ने बताया कि जिले कि लगभग 101 मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। जंहा जिला और स्थानीय प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सहित सुविधाओं के पूरे इंतेजामात किए गए थे। यह पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इसके लिए मैं जिला और स्थानीय प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही उम्मीद करता हूं कि आगामी आने वाले त्योहार भी इसी तरह से व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें