शराबी शिक्षक कुर्सी पर भी ठीक से नहीं बैठ पा रहा था।
- फोटो : सोशल मीडिया
किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो मोबाइल में बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब यह वीडियो कलेक्टर राजीव रंजन मीना के पास पहुंचा तो वे भी दंग रह गए। मामले को संज्ञान में लेकर उन्होंने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा अधिकारी जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
बताया जा रहा है कि शिक्षक के हंगामे के दौरान स्कूल के बच्चे और कुछ ग्रामीण वहीं मौजूद थे। शराबी व गालीबाज शिक्षक रामलल्लू साकेत सरकारी माध्यमिक विद्यालय मलगा पर तैनात हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी रामलल्लू साकेत का शराब के नशे में स्कूल आने और हंगामे करने का वीडियो वायरल हुआ था।