फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: हवाओं का रुख बदलने से गायब हुई ठंड, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Sun, 06 Nov 2022 04:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Weather Today: बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। तापमानों में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क ही बना रहेगा।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: ठंडक के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क है, हवाओं का रुख बदलने से रात का पारा भी चढ़ा है। कुछ वेदर सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल भी छा सकते हैं। ठंडक के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। प्रदेश में दिन का तापमान 36 डिग्री के आसपास तो रात का पारा 12 डिग्री के पास दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। तापमानों में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 34.3 16.7
इंदौर 33.2 18.0
जबलपुर 34.6 17.7
ग्वालियर 32.9 15.9
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो दिन और रात का तापमान लगभग स्थिर ही रहा। प्रदेश में सबसे गर्म दमोह तो सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो दमोह में 35.8, राजगढ़-उज्जैन में 35.5, गुना में 35.4, ग्वालियर में 34.6, नर्मदापुरम-भोपाल में 34.3. दतिया में 34.2, खंडवा-सागर में 34.1, खरगोन में 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रात के तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में 12.4, मंडला में 12.8, बैतूल में 14.2, छिंदवाड़ा में 14.4, रायसेन में 14.5, नौगांव में 15.1,  उमरिया-खरगोन में 15.2, खजुराहो-खरगोन में 15.4, जबलपुर में 15.9 डिग्री तापमान रहा। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तरी हवाओं में ठंडक नहीं होने से ठंड गायब है। सुबह-शाम ठंडक का अहसास जरूर है। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में पहुंचे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर से होने के बजाय बढ़ रहा है। जानकार बताते हैं कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर ट्रफ के रूप में एक्टिव है। उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू–कश्मीर पर एक प्रेरक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात को अरब सागर में बने प्रति चक्रवात से लगातार नमी मिल रही है। इन सिस्टमों के प्रभाव से हवाओं का रुख बदला है। नतीजतन न्यूनतम तापमान में बढ़ा है। संभावना जताई जा रही है कि रविवार को कहीं- कहीं बादल छा सकते हैं। एक-दो दिन मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें