फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की बेरुखी: बारिश नहीं होने से मालवा-निमाड़ में बिगड़े हालात, सूखे की चपेट में जबलपुर-बुंदेलखंड, भोपाल में भी पानी की कमी

Tue, 24 Aug 2021 12:48 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में मानसून की बेरुखी ने सूखे की चिंता बढ़ा दी है। जबलपुर, बुंदलेखंड, भोपाल ग्वालियर में कम बारिश होने से सूखे की चिंता अभी से सताने लगी है। मौसम विभाग ने भी चिंता जताई है कि अगर बारिश नहीं हुई तो लोगों के सामने पानी का संकट अभी से खड़ा हो जाएगा। 
विज्ञापन
सूखा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से नहीं हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। मालवा और निमाड़ पहले से ही सूखे की चपेट में थे। अब जबलपुर और बुंदेलखंड के हालात भी बिगड़ते जा रहे हैं । भोपाल, ग्वालियर, मुरैना और सागर जैसे बड़े शहरों में कम बारिश ने चिंता की लकीरें खींच दी हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगर 10 दिन में इन इलाकों में बारिश नहीं हुई तो लोगों को सूखे की मार झेलनी पड़ेगी। हालांकि, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और सिंगरोली में सामान्य से ज्यादा बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


इस साल देश में मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी थी । 27 जून से पहले ही मानसून की बारिश शुरू हो गई थी। धमाकेदार बारिश के कारण मध्यप्रदेश में भी जमकर बारिश हुई थी,  लेकिन पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कम बारिश होने से हालात बिगड़ने लगे। करीब 22 दिन तक बारिश नहीं होने से प्रदेश के कई इलाके सूखे की चपेट में आ गए। वहीं, ग्वालियर चंबल में ज्यादा पानी गिरने से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं, प्रदेश के औसत से ज्यादा बारिश वाले जिले भी सूखे की चपेट में है।  



13 जिलों में बारिश नहीं होने सूखे के हालात
प्रदेश के 13 जिले सूखे की चपेट में हैं। यहां औसत से कम बारिश के कारण लोग परेशान हैं। पीने के पानी से लेकर फसलों तक के लिए पानी नहीं मिल रहा। इंदौर, हरदा,  धार, खरगोन, बड़वानी, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी, छतरपुर, मंडला और बालाघाट लगातार सूखे की मार झेल रहे हैं। यहां औसत से भी कम बारिश हुई है, जिससे यहां का वॉटर लेवल कम हो गया है।
विज्ञापन


 ग्वालियर-चंबल में बारिश बनी मुसीबत
शुरुआती दौर में ग्वालियर-चंबल में बारिश ना के बराबर हुई, लेकिन बाद में हुई बारिश ने यहां तबाही मचा दी। ग्वालियर-चंबल में 50 साल बाद इतनी भीषण बाढ़ आई। भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, उज्जैन, मंदसौर और सिंगरौली में सबसे ज्यादा बारिश हुई। ग्वालियर और चंबल इलाकों में तो बाढ़ आ गई। बाढ़ की वजह से बड़ी संख्या में फसलें बर्बाद हो गई। इसके अलावा कई घरों को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें