फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मरीजों से लेते हैं सिर्फ पांच रुपये फीस, मिला पद्मश्री सम्मान

Tue, 29 Jan 2019 08:33 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
Dr Shyama Prasad Mukherjee - फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने इस साल कई ऐसे लोगों को पद्म पुरस्कार दिए हैं जो साइलेंट हीरो बनकर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। ऐसे ही लोगों में से एक हैं झारखंड के रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जिन्हें केंद्र सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है।
विज्ञापन




केंद्र द्वारा सम्मानित किये जाने पर उन्होंने कहा कि यह मेरे और मेरे मरीजों के लिए सम्मान का विषय है। मैंने मरीजों का इलाज करना तब से शुरू किया था जब मैंने अपनी पढ़ाई पूरी की थी। मैं अब भी फीस के रूप में केवल पांच रुपये ही लेता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मरीजों के लिए भगवान का रूप डॉ. मुखर्जी 1957 से अपने लालपुर की पैथ लैब में बैठ रहे हैं। यहां से होने वाली कमाई के जरिये ही वह मरीजों को पांच रूपये में दवाएं दे पाते हैं। मुखर्जी अब गरीबों के डॉक्टर के नाम से जाने जाने लगे हैं। वह कहते हैं कि मैंने यह सेवा किसी अवॉर्ड के लिए नहीं की मगर मेरे योगदान को देखते हुए अवॉर्ड के लिए चुना जाना गर्व का विषय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें