फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : उज्जैन के पास कार और वैन में भिड़ंत, तीन बच्चों समेत 12 की मौत

Tue, 29 Jan 2019 06:36 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

नागदा से शादी समारोह से लौट रहे उज्जैन के लोगों की वैन की कार से टक्कर हो गई। हादसा शहर से 12 किमी दूर उन्हेल रोड पर सोडंग के पास सोमवार रात करीब 12 बजे हुआ। भिड़ंत में तीन बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं और उज्जैन के रहने वाले हैं।

विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शी पीपलीनाका निवासी दीपक कायत ने बताया कि वे कार के पीछे चल रही बस में सवार थे। उन्होंने देखा कि वैन और कार आपस में टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग घायलों की मदद को दौड़े। बाद में पुलिस और एंबुलेंस की मदद से रात एक बजे घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों में भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री अर्जुन कायत भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल 

हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें अर्जुन कायत, पत्नी राजूबाई, बेटा शुभम और दो बेटियां रवीना व बुलबुल शामिल हैं। इसके अलावा कुलदीप, तीजाबाई, धर्मेंद्र, सलौनी, चंचल, सिद्धि और राधिका भी हादसे का शिकार हुए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें