मोह के प्रसिद्ध गवान जागेश्वरनाथ बांदकपुर धाम के इतिहास पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की रुचि मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रही है। अब दमोह के प्रसिद्ध गवान जागेश्वरनाथ बांदकपुर धाम के इतिहास पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का प्रथम पोस्टर विमोचन श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में मंदिर के प्रबंधक रामकृपाल पाठक के हाथों किया गया।
बता दें कि बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र और देश में 13वें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजे जाने वाले भगवान जागेश्वरनाथ बांदकपुर धाम का रोचक इतिहास रहा है। ओम शिव शक्ति फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले डॉक्यूमेंट्री फिल्म स्वयंभू श्री जागेश्वर नाथ की शुरुआत होने जा रही है।
बॉलीवुड में बतौर सिनेमैटोग्राफर कार्य कर रहे हरीश पटेल का फिल्म के बारे में कहना है कि बांदकपुर धाम हमारे दमोह और बुंदेलखंड का सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध धाम है। यहां भोलेनाथ स्वयंभू जागेश्वर नाथ की महिमा देखने उनके दर्शन करने दूर-दूर से लोग आते हैं। हम उनके इतिहास पर पूरी बारीकी के साथ अध्ययन करके और पुराने सभी जानकारों से धाम के तथ्य इकट्टे करते हुए फिल्म की स्टोरी पर काम कर रहे हैं। स्टोरी का काम पूरा होते ही शूटिंग शुरू की जाएगी। फिल्म का पोस्टर बेहद आकर्षक है और रिलीजिंग के साथ ही शहर में चर्चा का विषय बन गया है।
हरीश पटेल ने अभी हाल ही में दमोह जिले के स्मार्ट गांव पड़रिया थोबन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ये गांव मेरा बनाकर यूट्यूब पर रिलीज की थी जो बेहद सराही जा रही है। साथ ही फिल्म फेस्टिवलों में इसकी स्क्रीनिंग भी की जा रही है। पटेल ने कहा कि बिना जागेश्वर नाथ की मर्जी और उनकी प्रेरणा के उन पर फिल्म बनाने का साहस भी नहीं हो सकता जो कुछ हो रहा है सब उन्हीं की प्रेरणा से हो रहा है। जैसा जागेश्वर नाथ प्रेरणा देते रहेंगे हम फिल्म पर उसी अनुसार कार्य करते रहेंगे। इस फिल्म के निर्देशक स्वयं महादेव को ही मानते हैं।
दमोह के रहने वाले सिनेमेटोग्राफर
हरीश की हाल ही में डॉक्यूमेंट्री फिल्म ये गांव मेरा महाकौशल फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार पाने के बाद पुनः मुंबा इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई है और उसके साथ ही देव गिरी फिल्म फेस्टिवल के लिए भी फिल्म का चयन किया गया है।