फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: एनएच 43 पर हादसा, गलत दिशा में खड़े ट्रक से टकराई कार, डॉक्टर की मौके पर ही मौत

Tue, 13 Feb 2024 01:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

डॉक्टर की कार जिस ट्रक से टकराई है वह एक ही पलट गया था। ट्रक को क्रेन की मदद से उठवाया गया था, लेकिन उसे गलत दिशा में ही खड़ा कर छोड़ दिया। इससे यह हादसा हो गया।  
विज्ञापन
गलत दिशा में खड़े ट्रक में घुसी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधिकारिक रूप से शुरू होने के पहले ही नेशनल हाईवे 43 का शहडोल बुढ़ार के बीच का बायपास मार्ग खूनी होता जा रहा है। तकनीकी खामियों के कारण यहां शुरुआजी दिनो से ही हादसे हो रहे हैं। सोमवार देर भी हाईवे बाईपास में हुए हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक डॉक्टर पुष्पराज सिंह जिले के धनपुरी स्थित होम्योपैथी औषधालय में पदस्थ थे। वह शहडोल में रह रहे अपने रिश्तेदार के यहां आए थे, वापस घर जाते समय उनकी कार गलत दिशा में खडे़ ट्रक से उनकी टकरा गई। हादसे में डॉक्टर मौत हो गई। हादसा मेडिकल कॉलेज तिराहे के ठीक पहले हुआ। दरअसल, सोहागपुर थाना के सामने से गुजर रहा हाईवे मेडिकल कॉलेज की ओर जाता है, मेडिकल कॉलेज तिराहे पर अंधा मोड़ है, इससे यहां लगातार हादसे हो रहे हैं।

एक दिन पहले ही अनियंत्रित होकर पलटा था ट्रक
जानकारी के अनुसार डॉक्टर की कार जिस ट्रक से टकराई है वह एक ही पलट गया था। ट्रक को क्रेन की मदद से उठवाया गया था, लेकिन उसे गलत दिशा में ही खड़ा कर छोड़ दिया। इससे यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें