क्लबहाउस चैट में आर्टिकल 370 पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अब पुलिस से शिकायत की है। दिग्विजय ने आरोप लगाया है कि उनके बयान के कुछ हिस्से को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। करीब 15 दिन बाद उन्होंने इस मामले में शिकायत दर्ज कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को शिकायत दर्ज कराने के बाद दिग्विजय ने कहा कि उनके बयान के एक हिस्से को एडिट कर लीक किया गया है। उन्होंने पुलिस से वैसी ही कार्रवाई करने की अपील की है , जैसा यूपी में इसी तरह के एक मामले में की गई थी।
I've filed complaint. My statement has been distorted & misinterpreted. Have requested police to act just like it was done in a UP's case. Edited version of my chat has been leaked by people of Clubhouse. I'll give them notice & have given one to Twitter: Digvijaya Singh,Congress pic.twitter.com/SLUMZueZhN
आर्टिकल 370 हटाने पर पीएम मोदी के खिलाफ बयान देने का आरोप
गौरतलब है कि इस महीने के दूसरे सप्ताह में क्लबहाउस चैट पर एक पाकिस्तानी पत्रकार के साथ चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था। दिग्विजय ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी दोबारा सत्ता में आई तो आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करने पर विचार किया जा सकता है।