फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar Weather: धार में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, घरों में भरा घुटनों तक पानी, छत पर रहने को मजबूर लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Updated Wed, 12 Jul 2023 05:33 PM IST

धार जिले के बाग नगर में मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। लोगों के घरों में घुटनों तक पानी भर गया है। कई क्षेत्र जलमग्न होने से जनजीवन प्रभावित है। घरों में पानी भरे होने की वजह से लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। घरों में इतना पानी भर गया है कि लोगों की गृहस्थी का सामान पानी में तैरता हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी बारिश करीब 20 वर्षों बाद देखने को मिली है।

गंदी नाले में बाढ़
धार जिले के कुक्षी के बाग क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 1:30 बजे से मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ, जो सुबह करीब 7:00 बजे तक लगातार जारी रहा। ऐसे में नगर के नदी नाले उफान पर आ गए। घरों में पानी घुसने की वजह से लोगों का खाने पीने का सामान बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे लोगों को नुकसान हुआ है। वहीं, बारिश से नगर की शिमला चौपाटी स्थित गंदी नाला में बाढ़ की स्थिति देखने को मिली, जिससे नगर के कई व्यापारियों की दुकानों में पानी घुस गया। बारिश के चलते व्यापारियों को हजारों का नुकसान हुआ है।  कुछ दिनों पहले हुआ डामरीकरण भी तेज बारिश को नहीं झेल पाया और डामर की परते उखड़ गई। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे है।

भारी बारिश से उफान पर बाघनी नदी
कुछ ही घंटों में हुई साढ़े आठ इंच बारिश की वजह से बाघनी नदी उफान पर है। बाढ़ का पानी नदी के पुल को छूकर जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस नजारे को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।  वहीं, गंदी नाला में आए उफान के चलते घंटों तक नगर के हिस्से का यातायात प्रभावित रहा, तेज बारिश के चलते रात से ही विद्युत सप्लाई बंद है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।  क्षेत्रवासियों के अनुसार ऐसी बारिश उन्होंने पहली बार देखी है। हालांकि लबालब बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। 

बाग क्षेत्र के प्रसिध्द बड़केश्वर महादेव मंदिर के पुल पर बाढ़ का पानी आने से मंदिर का रास्ता भी बंद हो गया है। प्रशासन की टीम क्षेत्र में सावधानी बरते हुए हैं और किसी भी प्रकार की घटना ना घटे उसको लेकर टीम मुस्तैदी से काम कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक रात भर में करीब साढ़े आठ इंच बारिश हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें