फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: देवास पुलिस लाइन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, परिजनों को शॉल-श्रीफल देकर किया सम्मानित

Wed, 21 Oct 2026 05:42 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास पुलिस लाइन में शहीद स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पांजलि देकर वीर जवानों के बलिदान को याद किया। पुलिस अधीक्षक ने शहीदों के परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन
शहीद स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम हुआ आयोजित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को देवास पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन किया। इस दौरान शहीदों की स्मृति में सलामी देकर उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के प्रति समर्पण को याद किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्द्धमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) एस. बाथम सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को नमन किया। इस दौरान माहौल भावुक रहा। अधिकारियों ने कहा कि शहीद जवानों की वीरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण पुलिस विभाग के प्रत्येक जवान के लिए प्रेरणास्रोत है।

शहीद परिवारों को शॉल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित

विज्ञापन

शहीद स्मृति दिवस पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके बलिदान को याद करते हुए परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। पुलिस विभाग ने उन परिवारों के त्याग को भी नमन किया, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए कर्तव्य निभाते हुए अपने प्रियजनों को खोया है।

पढ़ें:  सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन दिग्विजय सिंह के तीखे तेवर, बोले- बेशर्मों को ही फर्क पड़ेगा

कर्तव्य निभाते हुए प्राण न्योछावर करने वालों को किया याद

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने कहा कि शहीद स्मृति दिवस उन पुलिसकर्मियों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए देश और समाज की सुरक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी। ऐसे वीर जवानों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अपने शहीद साथियों के योगदान को सदैव सम्मान के साथ याद करता है। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके परिजनों का सम्मान भी किया जाता है। उनका साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

प्रतिवर्ष आयोजित होता है कार्यक्रम
शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुलिस लाइन में प्रतिवर्ष शहीद स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में शहीदों के परिजन शामिल होते हैं और उन्हें सम्मानित किया जाता है। देश और समाज की सुरक्षा के लिए कर्तव्य निभाते हुए प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति को जीवंत रखने और उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें