फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास: मकान के विवाद में भाइयों ने मां पर केरोसिन डालकर लगाई आग, हालत गंभीर

Mon, 29 Nov 2021 06:05 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

मध्यप्रदेश के देवास में कलियुगी बेटों ने अपनी मां पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला आग में गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। मकान के विवाद के चलते घटना हुई है।
विज्ञापन
खातेगांव थाना। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के देवास में कलियुगी बेटों ने अपनी मां पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला आग में गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। संपत्ति संबंधी विवाद के चलते घटना हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक देवास जिले के खातेगांव में यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि  संजय साहू व प्रदीप साहू पिता हेमराज साहू भाई हैं। इनका मकान के बंटवारे को लेकर मां घीसिया से विवाद है। रविवार देर रात को भी विवाद हुआ। गुस्से में आकर दोनों भाइयों ने मां घीसिया बाई पर केरोसिन डाल दिया और आग लगा दी। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग आए। आग बुझाने के प्रयास किए। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। उसे हरदा रैफर किया गया। घटना के वक्त घर में घीसिया बाई की बेटी पिंकी भी थी। बताया जा रहा है कि मां बेटी दोनों साथ रहतीं हैं। दोनों भाई किराए के मकान में रहते हैं। मकान को लेकर भाइयों का मां से विवाद चल रहा है। इसके चलते आएदिन कहासुनी होती रहती है। रविवार रात को भी विवाद हुआ और दोनों भाइयों ने महिला को आग लगा दी। महिला की बेटी पिंकी की रिपोर्ट पर आरोपी संजय साहू व प्रदीप साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है।  पुलिस आरोपी भाइयों की तलाश कर रही है। इधर महिला की हालत गंभीर है। उसका मुंह, हाथ पैर बुरी तरह झुलस गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें