फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास: टैंकर में भरा था 14500 लीटर अमानक और मिलावटी डीजल, फ्लो मीटर से हो रही थी बिक्री

Fri, 10 Dec 2021 11:37 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

मध्यप्रदेश के देवास में मिलावटी डीजल पकड़ाया है। खाद्य विभाग ने यह कार्रवाई की है। टैंकर में डीजल भरा हुआ था जिसे फ्लो मीटर के माध्यम से बेचा जा रहा था। प्रकऱण पंजीबद्ध कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
टैंकर से इस तरह बेचा जा रहा था मिलावटी डीजल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के देवास में मिलावटी डीजल पकड़ाया है। खाद्य विभाग ने यह कार्रवाई की है। टैंकर में डीजल भरा हुआ था जिसे फ्लो मीटर के माध्यम से बेचा जा रहा था। प्रकऱण पंजीबद्ध कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि टोंकखुर्द क्षेत्र में अमानक और मिलावटी डीजल बेचा जा रहा है। इस पर विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टोंकखुर्द के पिपल्या सड़क के पास स्थित एक ढाबे पर टैंकर खड़ा था। इसकी जांच की गई तो इसमें से 14500 लीटर डीजल निकला। यह अमानक और मिलावटी था। फ्लो मीटर के माध्यम से इसे बेचा जा रहा था। इसके बाद टैंकर, डीजल व अन्य सामग्री जब्त की। आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया। कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें