फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: अब उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भक्त भी कर सकेंगे भस्म आरती, 17 महीने बाद दी गई इजाजत 

Sat, 11 Sep 2021 07:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंदिर के प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने बताया कि मंदिर के कपाट खुलने के साथ सुबह चार बजे दो घंटे तक चले इस अनुष्ठान में कम से कम 686 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पिछले साल मार्च में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए इसे रोक दिया गया था।
विज्ञापन
बाबा महाकाल की भस्म आरती - फोटो : Mahakal Mandir FB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बीच करीब 17 महीने बाद शनिवार को श्रद्धालुओं को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में भाग लेने की इजाजत दे दी गई है। यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। धर्मस्थल प्रबंधन के एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। मंदिर के प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने बताया कि मंदिर के कपाट खुलने के साथ सुबह चार बजे दो घंटे तक चले इस अनुष्ठान में कम से कम 686 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस अनुष्ठान में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं, लेकिन पिछले साल मार्च में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए इसे रोक दिया गया था।

विज्ञापन


मंदिर समिति के अध्यक्ष और जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि तीन सितंबर को समिति के निर्णय के अनुसार भक्तों को कोरोना दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के पालन करने की शर्त पर शनिवार से भस्म आरती में भाग लेने की अनुमति दी गई थी। अधिकारी ने कहा कि केवल मंदिर के पुजारी पिछले 17 महीनों से बिना श्रद्धालुओं के पूजा कर रहे थे।

मंदिर प्रशासन के अनुसार अनुष्ठान के लिए 1,000 भक्तों को उपस्थित होने की अनुमति होगी। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके एंट्री पास मंदिर की वेबसाइट पर प्राप्त किया जा सकता है। यह पास मंदिर में एक कियोस्क से भी प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें