फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: नए साल पर भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, दो लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना

Sun, 01 Jan 2023 10:07 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

बाबा के दर्शन के साथ नए साल की शुरुआत करने की इच्छा लिए तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में उमड़ रही श्रद्धालुओं भीड़। दो साल की मंदी के बाद कारोबार की रफ्तार बढ़ने से व्यापारी भी खुश।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर में उमड़े भक्त - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल की शुरुआत में बाबा के दर्शन के लिए तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन के लिए दो स्थानों से गर्भगृह में प्रवेश की व्यवस्था की है। भगवान ओंकारनाथ के दर्शन के साथ ही नर्मदा में स्नान के लिए घाटों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हुए हैं। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए अलग से व्यवस्था की है। भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को कतार में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर सहित आज नए साल पर तीर्थनगरी में बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं। शीतकालीन अवकाश की वजह से एक सप्ताह से यहां दर्शन के लिए भारी भीड़ आ रही है। दो दिन में श्रद्धालुओं का आंकड़ा दो लाख तक पहुंचने की संभावना है।

घाटों पर गोताखोर और सुरक्षा बोट की व्यवस्था
एसडीएम सीएल सोलंकी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। रैंप का उपयोग भी शुरू कर दिया गया है। मंदिर परिसर में सीमित जगह होने से भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि प्रमुख प्वाइंटों पर बल की तैनाती और घाटों पर गोताखोर और सुरक्षा बोट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


कोरोना काल के बाद अब कारोबार ने पकड़ी रफ्तार
नववर्ष और शीतकालीन अवकाश के कारण ओंकारेश्वर में तीर्थ यात्रियों की संख्या बड़ी है। ओंकारेश्वर में व्यवसाय में वृद्धि होने से व्यापारियों में उत्साह और हर्ष है। व्यवसायियों का कहना है कि कोरोना काल में दो साल की मंदी के बाद अब कारोबार जोरों पर है। हजारों की संख्या में आ रहे श्रद्धालु और पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन को आवश्यक व्यवस्था करनी चाहिए। ओंकारेश्वर में इन दिनों यात्री वाहनों, बस और टैक्सियों की भरमार है। होटल, धर्मशालाएं, आश्रम भरे हुए हैं। पंडित-पुजारी, नाविक, भोजनालय, पूजन सामग्री, शिवलिंग, फूल की दुकानों पर खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें