बगेश्वरधाम पीठाधीश्वर की कथा में बच्ची हुई बेहोश
- फोटो : Amar Ujala Digital
दमोह के होमगार्ड मैदान में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा का आज अंतिम दिन था। कथा सुनने लाखों की संख्या में भक्त पंडाल में जमा हुए थे। इसी दौरान एक दस वर्षीय बच्ची अचानक कार्यक्रम स्थल पर बेहोश हो गई।
परिजनों ने तुरंत ही इसकी सूचना वहां ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर नित्या त्रिपाठी और आरक्षक महिला हीरा कुर्मी को दी। उन्होंने बच्ची को पंडाल में जमा भीड़ से बाहर निकाला और तुरंत ही उपचार दिया। बच्ची के हाथ-पैर मलने के बाद उसको होश आया। विधायक अजय टंडन के सहयोगी अनिल जैन और विधायक के गनमैन ने बच्ची को तत्काल दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें नौ दिवसीय श्रीराम कथा में दमोह जिले के अलावा पूरे देश से लोग कथा सुनने पहुंच रहे हैं।