फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर जानलेवा स्टंट: छिंदवाड़ा में सड़क पर बाइक से करतब दिखाते कपल का वीडियो वायरल, DSP ने कही जांच की बात

Fri, 17 Feb 2023 01:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा अंडर ब्रिज के पास एक युगल ने बिना किसी सुरक्षा संसाधन के जानलेवा स्टंट किया है। जिसका वीडियो सामने आया है। घटना 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन की बताई जा रही है। जिस दिन कपल अपनी बाइक में खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, किस तरह से बारी-बारी से युवक और युवती तरह-तरह के स्टंट पर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। वहीं, सबसे व्यस्ततम ट्रैफिक वाली सड़क पर इस तरह के स्टंट कर रहे दोनों युगल यहां से गुजरने वाले राहगीरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस काफी संवेदनशील नजर आ रही है तथा कार्रवाई की बात कही जा रही है। 

डीएसपी ने कही जांच की बात
इस मामले को लेकर ट्रैफिक डीएसपी सुदेश सिंह ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है वीडियो को संज्ञान में लिया गया है दोनों ही बाइक सवारों के द्वारा जो स्टंट किए गए हैं, वह जानलेवा हैं। दोनों ने बिना हेलमेट के इस तरह के स्टंट को अंजाम दिया है। जो जानलेवा हो सकते थे, फिलहाल पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इन पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

जरा सी लापरवाही पड़ सकती थी भारी
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से युवक-युवती दोनों अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट को अंजाम दे रहे हैं जिसमें अभी जरा सी भी लापरवाही होती तो उनकी जान भी जा सकती थी। फिलहाल यह मामला पुलिस ने जांच में लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें