फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: वर्षों से बंद पड़ी खदान में मिली लापता महिला की लाश, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

Fri, 28 Apr 2023 08:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के दातलावादी में बंद पड़ी खदान में एक महिला की लाश मिली है। महिला के परिजनों ने कुछ वक्त पहले ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बंद खदान में मिली महिला की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुन्नारदेव के दातलावादी में वर्षों से बंद पड़ी टाकिया ओपन कास्ट खदान में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की लाश मिलने की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक महिला की शिनाख्त दमुआ निवासी संगीता हुरमारे के रूप में हुई है। पुलिस की माने तो उसके परिजनों ने कुछ दिन पहले ही उसके गायब होने की सूचना थाने में दी थी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश प्रारंभ कर दी थी। गुरुवार को महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतका संगीता के परिजनों ने पुलिस को  शिकायत में बताया था कि वह अचानक अपने घर से लापता हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। पुलिस ने महिला की तलाश भी की, लेकिन वह नहीं मिल पाई, अचानक उसका शव मिला है। मामले की जांच एसआई मनीष बडोनिया द्वारा की जा रही है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें