फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दतिया में गणपति विसर्जन के लिए गए आठ बच्चे कुंड में डूबे, चार की मौत

Tue, 26 Sep 2023 08:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

मध्यप्रदेश के दतिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम निरावल में गणेश विसर्जन करने गए चार बच्चों की गड्ढे में डूबने मौत हो गई। वहीं, डूबने से बचाए गए बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायल बच्चे का इलाज जारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि निरावल बिडनिया गांव में गणेश विसर्जन करने गए चार बच्चों की समीप ही बने गड्ढे यानी कुंड में डूबने से मौत हो गई है। घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था। छोटे-छोटे बच्चे भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित करने गए हुए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया और हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बच्चे गणेश विसर्जन कर रहे थे। तभी आठ से 10 बच्चे कुंड में डूब गए। पास में ही पूजा कर रहे एक व्यक्ति के द्वारा पांच से छह बच्चों को निकाल लिया गया, शेष चार बच्चों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन बच्चियों और एक बच्चा बताया जा रहा है। चश्मदीद के मुताबिक, बच्चों ने जैसे ही उसे पुकारा उसने कुंड में डूब-डूब कर सभी बच्चों को बाहर निकाला। तब तक चार बच्चे दम तोड़ चुके थे। सभी बच्चों को जिला चिकित्सालय लाया गया है, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है, जिन बच्चों की मौत हो चुकी है, उनका बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। दतिया के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा एवं अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय भी जिला चिकित्सालय में पहुंच गए हैं। यहां प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। 10 दिवसीय इस उत्सव में जगह-जगह गांव और शहर में गणेश जी की प्रतिमा लोग स्थापित करते हैं। इस दौरान पंचायत से लेकर जिलाधीश तक कोई भी किसी प्रकार की संवेदनशीलता नहीं बरतता है।
विज्ञापन


पंचायत के द्वारा भी वहां कर्मचारी नियुक्त नहीं किए जाते हैं। जहां गणेश विसर्जन होना है और प्रशासन के द्वारा भी किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की जाती है और घटनाएं हो जाती हैं। आज घटना में कई माताओं की गोद सुनी हो गई है। बड़ा ही दुखद हादसा दतिया में घटित हुआ है, प्रशासन ने अगर व्यवस्था की होती या बच्चों के परिजन साथ में होते या प्रशासन का अमला होता अथवा पंचायत की टीम होती तो इस प्रकार की घटना घटित नहीं होती। प्रशासन घटना घटने का इंतजार करता है, उसके बाद तैयारियां करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें