फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: शादी में गए RPF चौकी प्रभारी के सूने मकान में लाखों की चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Tue, 30 Jan 2024 05:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह शहर में लगातार चोरियां होने का क्रम बढ़ता ही जा रहा है और अब चोरों ने पुलिस को ही अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। इस बार चोरों ने आरपीएफ पुलिस के चौकी प्रभारी के सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने नगदी और जेवरात व एलईडी टीवी पर हाथ साफ किया है। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ चौकी से पुलिसकर्मी चौकी प्रभारी के घर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। 
विज्ञापन
सूने मकान में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह स्टेशन पर तैनात आरपीएफ चौकी के प्रभारी जेडी मिश्रा का शासकीय आवास मांगज पांच लोको में जलसा के सामने है। वह अपनी पत्नी के साथ शादी में बनारस गए हुए थे और मकान में ताला लगा हुआ था। अज्ञात चोरों को इसकी भनक लग गई और सोमवार की रात सूने मकान में घुसकर उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


करीब दो से तीन लाख की चोरी
चौकी प्रभारी के बताए अनुसार करीब दो से तीन लाख रुपये की चोरी हुई है। जिसमें करीब बीस हजार नगदी, सोने, चांदी के जेवर और एक एलईडी टीवी शामिल है। उन्होंने बताया कि उनके स्टाफ के द्वारा उन्हे सूचना दी गई कि उनके सूने मकान में चोरी हो गई है।

असामाजिक तत्वों पर संदेह
उन्होंने बताया कि पत्नी के अधिकांश जेवर उन्होंने पहन रखे हैं केवल सोने की चैन, बाला, चांदी की पायल और चांदी के सिक्के के साथ एक टीवी चोरी हुई है। बाकी जब वह वापस घर आएंगे उसके बाद ही पता चल पाएगा कि क्या चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि वह बनारस से ग्वालियर पहुंच गए हैं और वहां से बाय रोड अब दमोह पहुंच रहे हैं। कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई है उन्होंने पथरिया फाटक के आसपास रहने वाले असामाजिक तत्वों पर संदेह जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें