फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: माडनखेड़ा में बीच सड़क पर फन फैलाकर बैठा कोबरा सांप, लोगों ने दूध के कटोरे रखकर फोड़े नारियल

Tue, 30 Jan 2024 04:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

लोगों की भीड़ जमा होने के बाद भी सर्प अपनी जगह से नहीं हिला और बार-बार अपने फन को फैलाकर फुसकार मारता रहा। लोगों ने हल्ला करना शुरू कर दिया कि अब यह सांप खेतों की ओर चला जाएगा।
विज्ञापन
फन फैलाकर बैठा कोबरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरती पर सबसे विषैले जीव में सांप ही आता है, इस पर नजर पड़ते ही सांस हलक में अटक जाती है। दमोह के ग्राम माडनखेड़ा में एक कोबरा सांप सड़क किनारे फन फैलाकर बैठ गया। भगाने के बाद जब वह नहीं भागा तो लोगों ने दूध के कटोरे रखने शुरू कर दिए। जबकि सांपों में कोबरा की प्रजाति सबसे जहरीली मानी जाती है।

विज्ञापन


करीब दो घंटे तक यह कोबरा अपना फन फैलाए बैठा रहा, जिससे लोगों की आवाजाही थम गई और कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। पहले लोगों ने सांप को भगाना चाहा और जब वह नहीं भागा तो इस सांप के दर्शन समझकर नारियल फोड़े गए और कुछ लोग कटोरे में दूध लेकर आए और लकड़ी के सहारे सांप के नजदीक रख दिया।

बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा होने के बाद भी सर्प अपनी जगह से नहीं हिला और बार-बार अपने फन को फैलाकर फुसकार मारता रहा। लोगों ने हल्ला करना शुरू कर दिया कि अब यह सांप खेतों की ओर चला जाएगा। लेकिन इसके बाद जब सांप अपनी जगह से नहीं हिला तो यह संभावना जताई जाने लगी कि उसे कोई चोट लगी है, जिससे घायल होने के कारण वह अपनी जगह से नहीं हिल पा रहा। काफी देर तक लोग खड़े रहे, इसके बाद जैसे ही वहां से हटे तो सांप खेतों की ओर चला गया और इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें