फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: सगोनी गांव में मां के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 12 Jan 2024 07:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

घटना के समय युवक घर के बाहर ही खड़ा था तभी आरोपी ने गोली मार दी। युवक की मां ने बताया कि आरोपी पक्ष से उनका कोई विवाद नहीं है, लेकिन आरोपी बेवजह हमसे विवाद करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती मृतक की मां। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में आने वाले छोटी सगोनी गांव में शुक्रवार दोपहर मां के सामने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव के ही एक व्यक्ति ने युवक के घर के बाहर वारदात को अंजाम दिया। परिजन गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए पथरिया स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया है और पथरिया पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के पीछे कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया है। मृतक 27 वर्षीय राजेंद्र सिंह लोधी की मां राजरानी ने बताया कि गांव में रहने वाले राजकुमार लोधी मुक्कदम ने उनके बेटे को उसके सामने ही गोली मार दी। गोली बेटे के पेट में लगी। घटना के समय बेटा घर के बाहर खड़ा था तभी आरोपी ने गोली मार दी, जबकि आरोपी पक्ष से उनका कोई विवाद नहीं है, लेकिन आरोपी बेवजह हमसे विवाद करने का प्रयास कर रहा था। 
विज्ञापन


पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने बताया कि मां के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें