फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: स्टोव फटने से झुलसा युवक, हाथ और गर्दन में मिले छर्रे लगने के निशान, जांच में सामने आई ये बात

Fri, 12 Jan 2024 06:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

इलाज के दौरान डॉक्टरों को युवक के हाथ में कई जगह छर्रे लगने जैसे निशान मिले, जिस पर शंका हुई। मामले की जांच की गई तो पता चला कि घर में बम फटने से हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
घटना में घायल युवक अस्पताल में भर्ती। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलवारी मोहल्ला में शुक्रवार दोपहर धामके में झुलसे युवक फिरोज खान नामक युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। उसने बताया कि स्टोव जलाते समय टंकी फटने से वो घायल हुआ है। इलाज के दौरान डॉक्टरों को युवक के हाथ में कई जगह छर्रे लगने जैसे निशान मिले। जब उसकी बात पर कुछ संदेह होने पर घर जाकर जानकारी जुटाई गई तो सच्चाई सामने आई। उसके भाई से पूछा तो उसने भी सच नहीं बताया। इसके बाद घायल ने सच बता दिया, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि ये बम कहां से आया और युवक ने पहले झूठ क्यों बोला।

विज्ञापन


पहले बोला स्टोव फट गया
घायल फिरोज खान को उसके साथी घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे वह पैर और गर्दन में जला हुआ था। घायल से पूछा तो उसने बताया कि वह कैरोसिन वाले पुराने स्टोव पर खाना बना रहा था। एक बार स्टोव जलने के बाद बंद हो गया तो उसने हवा भरी और जब स्टोव जलाया तो उसकी टंकी फट गई और वह झुलस गया। उसके साथी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज शुरू किया गया।

घायल की गर्दन पर थे छर्रे की तरह निशान
घायल फिरोज की गर्दन पर छर्रे लगने जैसे निशान थे इसलिए घायल की बात पर संदेह होने पर उसके घर पहुंचकर जब पूरी जगह की पड़ताल मीडिया के द्वारा की गई तो कहीं भी स्टोव फटने जैसी घटना सामने नहीं आई।
विज्ञापन


सच आ गया सामने
मीडिया ने जब घायल के भाई राजा से पूरी घटना की जानकारी ली तो उसने बताया कि भाई फिरोज नाली साफ कर रहे थे। नाली का कचरा फेकने के लिए घर के जीने के समीप रखी एक बाल्टी उठाई तो उसमें से बब नीचे गिरा और फट गया, जिससे भाई घायल हो गया। भाई की जानकारी के बाद जब घायल फिरोज से सच्चाई पूछी तो वह भी सच बोलने लगा और कहा कि नाली साफ करते समय कचरा फेंकने के लिए एक बाल्टी उठाई तो बब फट गया और वह घायल हो गया। 

यहां गौर करने वाली बात यह है कि क्या घायल के पास और भी बब हैं, क्योंकि पहले उसने झूठ बोला और जब सच्चाई सामने आई तो सच बोलने लगा। वहीं पूरे मामले में एसपी सुनील तिवारी ने जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें