फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर कुली ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 12 Feb 2024 01:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP News: रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह कुली राकेश यादव के द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक ने अपना सिर पटरी पर रख लिया और उसके सिर के ऊपर से ट्रेन होकर गुजर गई। 
 
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर कुली ने की आत्महत्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बताया जा रहा है की मांगज वार्ड पांच निवासी कुली राकेश पिता अशोक यादव 44 बीना  रेलवे स्टेशन पर पदस्थ था और मानसिक रूप से भी कमजोर था। वह पिछले कुछ समय से लगातार आत्महत्या करने जैसी बात कहता रहता था। जीआरपी चौकी प्रभारी महेश कोरी ने बताया कि परिजनों के बताए अनुसार मृतक  सोमवार सुबह 5 बजे घर से कहीं चला गया था और 9 बजे उसका शव रेलवे स्टेशन के समीप पटरियों पर पड़ा मिला। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शरीर में कहीं पर भी चोटों के निशान नहीं थे और शव  इस हालत में पड़ा हुआ था जैसे कि मृतक पटरी पर लेट गया हो और ट्रेन उसकी गर्दन के ऊपर से निकल गई हो।

विज्ञापन


मृतक की हुई पहचान
जीआरपी चौकी प्रभारी महेश कोरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि राकेश बीना रेलवे स्टेशन पर कुली था और आए दिन आत्महत्या करने जैसी बात कहता रहता था। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और पेन कार्ड से उसकी पहचान हुई जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। मृतक का एक भाई बांदकपुर स्टेशन पर प्वाइंट मैन है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें