फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में सड़क दुर्घटना देख मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने रुकवाया काफिला, घायलों को भिजवाया अस्पताल

Sun, 11 Feb 2024 08:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh News: मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह अपने गृहग्राम नोहटा जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि सड़क दुर्घटना  हो गई है। उन्होंने काफिले को रुकवाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया।  
 
विज्ञापन
दमोह में मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने काफिला रुकवाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। तभी जबेरा विधायक और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह उस मार्ग से निकल रहे थे। उन्होंने  अपना काफिला रोककर घायलों को एंबुलेंस-108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


रविवार दोपहर मंत्री धर्मेंद्र सिंह अपने गृह ग्राम नोहटा से एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तेंदूखेड़ा आ रहे थे। तभी परसाई गांव के पास यह घायल उन्हें दिखाई दिए। पर एक सवारी ऑटो  बेकाबू  होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया था। उसमें सवार यात्री घायल हो गए थे। घायलों में महिला भी शामिल थीं। इस दौरान राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी काफिले के साथ तेंदूखेड़ा जा रहे थे। उन्होंने घटना को देखा और तत्काल अपना वाहन रुकवाया। सबसे पहले घायल व्यक्ति को देखा। उसका हाल-चाल जाना। बाद में उन्हें अस्पताल भेजा गया। राज्य मंत्री धर्मेंद सिंह लोधी झलोन में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। परसाईं गांव  के समीप एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में सवार लोग तेंदूखेड़ा ब्लॉक के हैं, जो बादकपुर धाम जा रहे थे। सभी घायलों को इलाज के  जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें