फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: पथरिया विधानसभा के कनारी गांव में मतदान के बहिष्कार का मन बना रहे ग्रामीण, रोड नहीं तो वोट नहीं

Wed, 15 Nov 2023 07:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

कनारी गांव में लोगों का कहना है कि उनके गांव में सड़क नहीं बनी। कई वर्षों से वे क्षेत्र के विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों से अपने इस सुविधा की मांग करते रहे हैं, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। 
विज्ञापन
दमोह जिले की पथरिया विधानसभा के लोगों ने सड़क नहीं होने पर मतदान के बहिष्कार कर दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले की पथरिया विधानसभा के कनारी गांव में लोगों ने चुनाव बहिष्कार का मन बना लिया है। गांव के लोग एकजुट होकर नारेबाजी कर रहे हैं। उनकी मांग है कि गांव में सड़क हो, लेकिन नेता वोट लेकर हर बार ये वादा भूल जाते हैं। 
विज्ञापन


कनारी गांव में लोगों का कहना है कि उनके गांव में सड़क नहीं बनी। कई वर्षों से वे क्षेत्र के विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों से अपने इस सुविधा की मांग करते रहे हैं, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। चुनाव आए हैं तो सभी पार्टी के प्रत्याशी फिर उनके पास वोट मांगने आ रहे और वोट मिलने के बाद फिर उन्हें भूल जाएंगे। 

गांव के लोगों का कहना है कि जब जन प्रतिनिधि हमारी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते तो हमें भी उनके लिए वोट नहीं करना है। ग्रामीणों ने तय किया है कि वे किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को अपना वोट नहीं देंगे। कुछ राजनीतिक पार्टियों के लोग ग्रामीणों को मना रहे हैं और उन्हें आश्वासन भी दे रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अब आश्वासन नहीं काम चाहिए। मतदान बहिष्कार को लेकर ग्रामीण नारेबाजी कर रहे हैं और रोड नहीं तो वोट नहीं की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें