दमोह जिले की जबेरा विधानसभा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) भाजपा और कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ सकती है। भाजपा से बगावत करने वाले पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विनोद राय को गोंगपा ने प्रत्याशी बनाया है। यहां करीब तीस हजार आदिवासी वोटर हैं, जो राय को समर्थन दे रहे हैं। इसी वोट पर भाजपा और कांग्रेस की नजर है।
1957 के विधानसभा चुनाव में अस्तित्व में आए जबेरा का यह 17वां चुनाव है। इससे पहले इस सीट का नाम नोहटा विधानसभा क्षेत्र था। वर्ष 2008 के चुनावों से पहले परिसीमन में नोहटा विधानसभा का नाम बदलकर जबेरा हो गया। इसमें दमोह विधानसभा के बनवार, घटेरा ,रोड क्षेत्र के अनेक ग्राम शामिल हुए थे। हथनी, अभाना, लखनपुर, सोमखेड़ा, कांकर, इमलिया, मनका, लकलका, टोरी आदि क्षेत्र के गांव दमोह विधानसभा में शामिल हुए थे। जबेरा सीट पर लोधी, आदिवासी समाज का वर्चस्व है। वर्ष 2013 के चुनाव में कांग्रेस के प्रतापसिंह लोधी ने भाजपा के दशरथ सिंह लोधी को 11 हजार 896 मतों से पराजित किया था। 2018 के चुनाव में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह लोधी को 45 हजार 416 मत प्राप्त हुए थे। भाजपा प्रत्याशी विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी को 48 हजार 901 मत प्राप्त मिले थे। उन्होंने 3485 मतों से प्रताप सिंह को पराजित किया था। इस चुनाव में कांग्रेस के बागी पूर्व मंत्री रत्नेश सालोमन के पुत्र आदित्य सालोमन और भाजपा के बागी जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह ऋषि ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। राघवेंद्र सिंह ऋषि तीसरे स्थान पर रहे थे।
इस बार मुकाबला रोचक
यहां से वर्तमान में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह लोधी और भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र सिंह लोधी के बीच सीधी टक्कर है। इस क्षेत्र में भाजपा के बागी विनोद राय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव मैदान में हैं। पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी इस सीट पर पुनः काबिज होने के लिए प्रयासरत हैं, वहीं भाजपा सीट पर कब्जा कायम रखने के लिए भरसक कोशिश कर रही है। भाजपा-कांग्रेस की ओर से कोई भी राष्ट्रीय स्तर का नेता प्रचार के लिए यहां नहीं आया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसे मुद्दे हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी विनोद राय कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाकर क्षेत्र का विकास करने के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
कांग्रेस, बीजेपी की बीच आ गई आरी
जबेरा विधानसभा क्षेत्र में यहां वर्तमान विधायक भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह लोधी पांच वर्षीय कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इन पांच वर्षों में भ्रष्टाचार का सीधा आरोप भी उन पर लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह लोधी भाजपा सरकार की विफलताओं और भ्रष्टाचार को मुद्दा बना रहे हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी विनोद राय का आरोप है कि दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने क्षेत्र की उपेक्षा की है। उनकी पत्नी जवेरा जनपद अध्यक्ष हैं। उनके कार्यों को आधार बनाकर वोट मांग रहे हैं।
| 1957 से 2018 तक कब, कौन जीता |
| 1957 |
कुंजबिहारी लाल गुरु |
कांग्रेस |
| 1962 |
कुंजबिहारी लाल गुरु |
कांग्रेस |
| 1967 |
कुंजबिहारी लाल गुरु |
कांग्रेस |
| 1972 |
नेक नारायण सिंह |
कांग्रेस |
| 1977 |
नरेंद्र सिंह ठाकुर |
जनता पार्टी |
| 1980 |
रत्नेश सालोमन |
कांग्रेस |
| 1985 |
राज बहादुर सिंह |
कांग्रेस |
| 1990 |
ओम प्रकाश राय |
भाजपा |
| 1993 |
रत्नेश सालोमन |
कांग्रेस |
| 1998 |
रत्नेश सालोमन |
कांग्रेस |
| 2003 |
चंद्रभान सिंह |
भाजपा |
| 2004 |
दशरथ सिंह |
भाजपा |
| 2008 |
रत्नेश सालोमन |
कांग्रेस |
| 2011 |
दशरथ सिंह लोधी |
भाजपा |
| 2013 |
प्रताप सिंह लोधी |
कांग्रेस |
| 2018 |
धर्मेंद्र सिंह लोधी |
भाजपा |
| इस बार यह प्रत्याशी चुनाव मैदान में |
| धर्मेंद्र सिंह लोधी |
भाजपा |
| प्रताप सिंह लोधी |
कांग्रेस |
| विनोद राय |
गोगपा |
| सुजान सिंह ठाकुर |
भाशचेपा |
| धर्मेंद्र सिंह |
निर्दलीय |
| प्रताप सिंह लोधी |
निर्दलीय |
| प्रताप भैया |
निर्दलीय |
| बसंत राय |
निर्दलीय |
| भगवान दास प्रजापति |
निर्दलीय |
| राघवेंद्र सिंह |
निर्दलीय |
| विनोद भैया |
निर्दलीय |
| विनोद जी भाईसाहब |
निर्दलीय |