फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: दमोह में पत्नी और छह महीने की बेटी का कुल्हाड़ी से किया कत्ल, फिर खुद लगाई फांसी

Fri, 24 May 2024 08:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और छह महीने की बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
हिंडोरिया थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में हिंडोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रोड़ा पटना में शुक्रवार शाम  पति ने अपनी पत्नी सहित छह महीने की मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और खुद फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया।  पुलिस को जानकारी लगी तो थाना प्रभारी अमित गौतम मौके पर पहुंचे और मामले को जांच में लिया।

विज्ञापन


हिंडोरिया थाना प्रभारी अमित गौतम के अनुसार, ग्राम रोड़ा पटना में मनोज पटेल (35) की पत्नी सोनम पटेल (25) और छह महीने की बेटी वेदिका शुक्रवार शाम घर में सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते मनोज पटेल ने कुल्हाड़ी से दोनों की हत्या कर दी और स्वयं घर के इसी कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

घटना के दौरान परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में थे। वहीं, उसकी दो अन्य बड़ी बेटी चार वर्षीय राधिका और दो वर्षीय भूमिका बाहर कहीं खेल रही थी। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।  घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें