फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: गिट्टी से भरे डंपर पर सोते समय ऊपर से निकली बिजली लाइन का करंट लगने से परिचालक की मौत

Fri, 24 May 2024 07:09 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

बटियागढ़ थाना के एसआई शेष कुमार दुबे ने बताया कि रियाना गांव में गिट्टी के डंपर के ऊपर कर्मचारी का शव मिला है। करंट लगने से ही मौत होने की संभावना है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
डंपर पर पड़ा कर्मचारी का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में बटियागढ़ थाना क्षेत्र के रियाना गांव में सड़क निर्माण में लगे डंपर का एक कर्मचारी गुरुवार रात गिट्टी से भरे डंपर पर सोने चला गया। ऊपर से निकली 11 केवी बिजली लाइन में उसका सिर टच हो गया और करंट लगने से मौत हो गई। सुबह डंपर पर शव मिलने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को लगी और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बटियागढ़ तहसील के केशव बरखेरा गांव से बिजली पावर हाउस तक सड़क निर्माण चल रहा है। इसमें डंपर से गिट्टी भी कुडेली जा रही है। गुरुवार शाम को काम बंद होने के बाद रियाना गांव में चालक ने डंपर खड़ा कर दिया और डंपर पर काम करने वाला परिचालक टीकाराम पिता घनश्याम रैकवार 28 निवासी खडेरी सोने के लिए गिट्टी से भरे डंफर के ऊपर चला गया। ऊपर से ही बिजली की लाइन निकली है, जहां रात में सोते समय युवक का सिर बिजली लाइन के तार में टच हो गया और करंट लगने से कर्मचारी की मौत हो गई।

शुक्रवार सुबह घटना के बारे में जानकारी लगती तो पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा। वहीं, यह संभावना भी जताई जा रही है कि युवक रात को अंधेरे में बाथरूम जाने के लिए उठा होगा और नींद में उसका सिर बिजली लाइन को छू गया, जिससे उसकी मौत हो गई। क्योंकि शव उल्टा मिला है।
विज्ञापन


बटियागढ़ थाना के एसआई शेष कुमार दुबे ने बताया कि रियाना गांव में गिट्टी के डंपर के ऊपर कर्मचारी का शव मिला है। करंट लगने से ही मौत होने की संभावना है। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें