फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व विधायक राहुल सिंह बनाए गए दमोह लोकसभा से प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Sun, 03 Mar 2024 06:58 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP News: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए एमपी में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें दमोह लोकसभा से पूर्व विधायक राहुल सिंह को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया गया है। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक राहुल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल सिंह ने जिला पंचायत सदस्य से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी और 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने दमोह से चुनाव लड़ा था और पूर्व वित्त मंत्री और वर्तमान दमोह विधायक जयंत मलैया को 798 वोटों से चुनाव हराया था।

विज्ञापन


इसके साथ ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भी बनी थी, लेकिन 2020 में राहुल सिंह ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें वेयर हाउसिंग सोसायटी का अध्यक्ष बना दिया और कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए उप चुनाव में दमोह से अपना प्रत्याशी भी बनाया था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने राहुल सिंह को 17000 वोटों से चुनाव हरा दिया था और विधायक बने थे। एक बार फिर भाजपा ने राहुल सिंह पर भरोसा जताते हुए दमोह लोकसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है।

8 विधानसभा क्षेत्र में आती है दमोह लोकसभा
बता दें कि दमोह लोकसभा में 8 विधानसभाएं आती हैं। जिनमें दमोह, हटा, पथरिया, जबेरा, सागर जिले की रहली, देवरी, बनडा और छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें