MP News: जिले में टीवी रोग से बचाव के लिए लोगों को एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जा रहा है, जो 7 मार्च से शुरू होगा। जिले के 2 लाख 75000 लोगों को इस वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया गया है। शनिवार को जिला अस्पताल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विशेषज्ञ डाक्टरों ने इसकी जानकारी दी।
डॉ गौरव जैन ने बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके लिए 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को चिन्हित किया गया है, जिसमें वह लोग प्रमुख रूप से शामिल हैं जो टीवी के मरीज है या फिर टीवी मरीज के संपर्क में रहे हैं। इसके अलावा शुगर के मरीज भी इसमें शामिल रहेंगे। 60 साल तक की उम्र के लोगों को भी यह वैक्सीन लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 साल से कम उम्र के लोगों को और एचआईवी पॉजिटिव लोगों को यह वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन
जिलेभर में होगा वैक्सीनेशन का काम
उन्होंने बताया कि इस बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए यह वैक्सीन वैज्ञानिकों के द्वारा तैयार की गई है जो पूरी तरह सुरक्षित है। 7 मार्च से चलने वाले अभियान के तहत जिले भर में वैक्सीनेशन का काम किया जाएगा। इस दौरान सीएमएचओ डॉ सरोजिनी जेम्स बैक, वैक्सिनेशन प्रभारी डाक्टर रेक्सन अल्बर्ट के अलावा अन्य डाक्टरों की मौजूदगी रही।