फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: कलेक्ट्रेट के गेट पर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, अफसरों पर आरोप लगा खुद पर डाला डीजल, पुलिस ने दबोचा

Wed, 13 Sep 2023 04:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में आरटीई लगाने वाले एक युवक ने कलेक्ट्रेट के सामने ही आत्मदाह का प्रयास किया। उसने खुद पर डीजल डाल लिया था, हालांकि पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर घर भेज दिया है। 
विज्ञापन
दमोह में युवक ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में एक युवक ने कलेक्ट्रेट के बाहर खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय पर रोक लिया। युवक ने अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने की बात कही।
विज्ञापन


आत्मदाह करने का प्रयास करने वाले संजय चौबे ने बताया कि उनके द्वारा पंचायतों में किए जा रहे अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर जिला पंचायत में सूचना के अधिकार के तहत आरटीआई लगाई गई है। इसी बात को लेकर उनके ऊपर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। जबकि कई बार वे पंचायतों में हुई गड़बड़ी की शिकायत अधिकारियों के पास आकर जनसुनवाई में कर चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इसी बात को लेकर उसके द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर खुद के ऊपर डीजल डाला गया। हालांकि आग लगाने के पहले ही उसके साथियों ने माचिस छुड़ा ली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाइश देकर रवाना कर दिया। 

टीआई विजय सिंह राजपूत का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन वहां पर कोई घटना न होने की वजह से युवक को समझाइश देकर वहां से जाने  दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें