फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Weather Update: बारिश और ओलावृष्टि से बिछ गई चना-गेहूं की फसल, खेतों में सर्वे करने पहुंचे अधिकारी

Wed, 28 Feb 2024 02:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। दमोह जिले में चना और गेहूं की फसल बिछ गई है। किसानों ने मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में अधिकारी भी सर्वे करने खेतों में पहुंच रहे हैं।  
विज्ञापन
दमोह में ओलावृष्टि और बारिश ने खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के अनेक क्षेत्रों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें खेतों में बिछ गई हैं। इससे किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। शासन के निर्देश पर अधिकारी खेतों में पहुंचकर बर्बाद फसल का सर्वे कर रहे हैं। मंगलवार को दमोह, पटेरा, कुम्हारी और जबेरा ब्लाक के अनेक स्थानों पर बारिश एवं ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, अभाना, नोहटा , घटेरा , बनवार, कुम्हारी, तेंदूखेड़ा क्षेत्र में अनेक स्थानों पर ओले गिरे हैं। किसानों का कहना है कि ओले गिरने से चना और मसूर की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


यहां हुआ ज्यादा नुकसान
जबेरा क्षेत्र के घटेरा, बनवार,मनगवा मानगढ़ ,घाट बम्होरी सहित दमोह जनपद के बलारपुर में करीब एक घंटा बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि हुई है। अनेक क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। तेज हवाएं चलने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है। चना की फसल में फूल झड़ने से अब पैदावार में कमी आएगी। सबसे अधिक घाट बम्होरी कृषि क्षेत्र में चना, मसूर और बटरी की फसल में भारी नुकसान हुआ है। फसले जो खेतो में कटी डली हुई थी, वह बारिश में गीली हो चुकी है।



शासन से की मुआवजे की मांग
 घाट बम्होरी के किसान इमरत यादव, राजा खान, बबलू खान, जनपद सदस्य कंछेदी यादव, मूलचंद यादव, मुन्ना यादव, राजा यादव सहित अन्य किसानों ने बताया कि मंगलवार की सुबह तेज हवाओं के साथ लगभग एक घंटा हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में लगी चना और बटरी की फसल बर्बाद हो चुकी है। गेहूं की फसल तेज हवा-पानी के कारण खेतों में बिछ गई है। इससे गेहूं की फसल की पैदावार भी प्रभावित होगी। ग्रामीणों ने जबेरा तहसीलदार को इस संबंध में सूचना दी। इसके बाद आरआई एवं पटवारी सहित कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा ग्राम घाट बम्होरी पहुंचकर किसानों से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली। खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया गया। किसानों द्वारा शासन, प्रशासन से ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वे कर मुआवजा की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें