फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: तेजगढ़ सहकारी बैंक में दीवार में छेद कर साढ़े सात लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Oct 2024 03:45 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP: दमोह जिले के तेजगढ़ सहकारी बैंक में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बैंक की दीवार में छेद कर अज्ञात चोर तिजोरी तक पहुंचे। तिजोरी से साढ़े 7 लाख चोरी कर भाग गए। आज (रविवार) सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
खाली पड़ी तिजोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित सहकारी समिति बैंक की शाखा में चोरों ने दीवाल में छेद कर साढ़े सात लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना शुक्रवार रात की है। शनिवार को बैंक प्रबंधन को इस बात की जानकारी लगी। कैबिनेट बैठक के चलते पुलिस सिग्रामपुर ड्यूटी में लगी थी, लेकिन रात को ही बैंक पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात चोरों ने लॉकर का एक दराज तोड़कर उसमें से रखे 7 लाख 50 हजार रुपए निकाल लिए। जबकि दूसरी दराज को खोलने में संभवत: वह सफल नहीं हो पाए, जिससे दराज में रखे 15 लाख 50 हजार रूपये चोरी होने से बच गए। हालांकि मामला पूरा संदिग्ध बना हुआ है कि आखिर एक दराज ही क्यों चोरी ने खोली।
विज्ञापन


पूरे मामले को लेकर बैंक प्रबंधक पंकज मिश्रा ने पुलिस को बताया कि सहकारी समिति के अंदर ही यह शाखा संचालित होती है। बैंक में 22 लाख 50 हजार रुपए तिजोरी में रखे थे, जो अलग-अलग दराज में थे।समिति भवन की दीवार में पीछे से छेद करके अज्ञात चोर बैंक में घुसे और साढ़े सात लाख रुपए की चोरी कर ली और 15 लाख रुपए दूसरी दराज में रखे थे जो चोरी होने से बच गए। बैंक में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन उनमें कुछ खराबी आ गई है।

मामला है संदिग्ध
पूरे मामले में सबसे ज्यादा संदिग्ध बात सामने आई है वह यह है कि जब चोर चोरी करने के उद्देश्य से आए ही थे तो वह केवल 7.50 लाख रुपए ही क्यों ले गए। 15 लाख रुपए क्यों छोड़ दिए। जब वह एक दराज तोड़ सकते हैं तो क्या उन्होंने दूसरी दराज तोड़ने का प्रयास नहीं किया होगा। बैंक के अधिकारी इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। यही बात पुलिस को भी समझ में नहीं आ रही है कि जब चोरों को चोरी ही करनी थी तो वह इतने पैसे क्यों ले गए।
विज्ञापन


तेजगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि चोरों ने बैंक के पीछे वाली दीवार में छेद करके चोरी की है। सूचना मिलने पर जब पुलिस बैंक पहुंची तो वहां से 15 लाख रुपए जब्त किए गए और बैंक मैनेजर के बताए अनुसार तिजोरी में 22 लाख 50 हजार रुपए थे, जिसमें से साढ़े सात लाख रुपए चोरी हुए हैं। हो सकता है संभव है कि उनकी नजर 15 लाख रुपए पर नहीं पड़ पाई या वह दराज नहीं खोल पाए शायद इसलिए बच गए होंगे, लेकिन हम हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रहे हैं।

बैंक चोरी की जिले में दूसरी घटना
बैंकों में चोरी या लूट की यह पहली घटना नहीं है। इसी साल एक बड़ी लूट की वारदात फतेहपुर के मध्यांचल ग्रामीण विकास बैंक में हुई थी। जिसमें करीब 42 लाख की राशि लूट की गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया था। जिसमें बैंक का कर्मचारी ही लूट की वारदात को अंजाम देने वाला निकला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें