फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: मीट मार्केट विस्थापित करने का विरोध, रैकवार-मुस्लिम और खटीक समाज के लोगों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 Dec 2023 02:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में मीट मार्केट विस्थापित करने का विरोध हुआ। रैकवार, मुस्लिम और खटीक समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
मीट मार्केट विस्थापित करने के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह शहर में संचालित मांसाहार की दुकानों को विस्थापित करने के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद प्रशासन ने जैसे ही सख्ती दिखाई, मांसाहार का व्यापार करने वाले लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। गुरुवार को रैकवार समाज, खटीक समाज और मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और मुख्य मार्गों से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि शहर में जगह-जगह मुख्य मार्गों पर खुली दुकानों को प्रशासन बंद कर दे। लेकिन सालों से दमोह के चरयाई बाजार क्षेत्र में जो दुकानें संचालित हो रही हैं, उन्हें न हटाया जाए। रैकवार समाज के मोंटी रैकवार ने कहा कि कई साल से यहां पर व्यवसाय चल रहा है, इसे न हटाया जाए। यदि ऐसा किया जाता है तो सभी समाज के लोग मिलकर इसका विरोध करेंगे। उनका कहना है कि प्रशासन ने सीता बावली क्षेत्र में शहर के एक बाहरी इलाके में दुकाने तय की है। लेकिन इतनी दूर हम सभी व्यापारी नहीं जाना चाहते हैं। हमें इसी स्थान पर रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में ज्ञापन लेने पहुंचे दमोह तहसीलदार मोहित जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी को नोटिस दिए गए थे और उसके पहले बैठक कर सभी को जानकारी दी गई थी कि दुकान विस्थापित की जा रही है। अब यह लोग अपनी दुकान न हटाने की मांग लेकर ज्ञापन देने आए हैं। ज्ञापन वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा, जो भी निर्देश प्राप्त होंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें