फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: बुंदेली महोत्सव में कलाकारों ने दिखाया हुनर, स्वरश्री, नृत्यश्री, वाद्यश्री के लिए मुकाबला

Thu, 29 Feb 2024 03:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्य प्रदेश के दमोह में बुंदेली महोत्सव चल रहा है। इस दौरान कलाकार प्रतिदिन प्रस्तुति दे रहे हैं। स्वरश्री, नृत्यश्री और वाद्यश्री प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।  
 
विज्ञापन
दमोह में बुंदेली महोत्सव के दौरान कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के तहसील ग्राउंड पर चल रहे बुंदेली महोत्सव में प्रतिदिन कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है। आयोजन के दौरान बुधवार रात कलाकारों ने अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसमें स्वरश्री, नृत्यश्री, वाद्यश्री प्रतियोगिता के निर्णायक राउंड में अपनी प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन


ग्राम पटेरिया माल घटेरा के छात्रों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति पूर्ण नृत्य प्रस्तुति से सभी का मनमोहा। बाद में सभी को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूजा सिद्धार्थ मलैया, कैप्टन वाधवा, मोहित संगतानी, घनश्याम पाठक ने दीप प्रज्वलन कर महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां मंच पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वरश्री, नृत्यश्री, वाद्यश्री, कौन है दमदार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अयोध्या धाम के एयरपोर्ट का नाम क्या है
कौन है दमदार प्रश्नोत्तरी में कई  प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें एंकर की भूमिका निभा रहे एकलव्य विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. हृदयानंद ने प्रतिभागियों से सामान्य ज्ञान संबंधी अनेक प्रश्न पूछे। इसमें अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम क्या है, अयोध्या नगरी किस नदी के किनारे बसी है, दमोह में दो नदियों का संगम स्थल कहा है, तिरंगे को भारत के ध्वज के रूप में कब अपनाया गया। इसके अलावा अनेक रोचक प्रश्न पूछे गए। उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। इस महोत्सव में एक से बढ़कर एक कलाकृतियां देखने को मिल रही है। साथ ही सभी विधाओं के कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर लोगों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें