डांस करते हुए पूर्व सांसद रामकृष्ण कुसमरिया
- फोटो : अमर उजाला
दमोह लोकसभा के पूर्व सांसद और पूर्व कृषि मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने अयोध्या राम मंदिर के अक्षत कलश शोभयात्रा के दौरान जमकर डांस किया। रामकृष्ण कुसमरिया बाबा के नाम से पहचाने जाते हैं।
बता दें कि रामकृष्ण कुसमरिया मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हैं और उनकी उम्र 82 साल है। रामकृष्ण कुसमरिया का डांस करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो सकोर गांव का बताया जा रहा है।
बाबा भगवान शिव के गाने पर नाच रहे हैं। उनके साथ रथ में लगा घोड़ा भी उछलकर नाच रहा है। बता दें, बाबा धार्मिक आयोजनों में अपने आपको रोक नहीं पाते और इसी तरह वह भजनों पर नाचने लगते हैं। कुसमरिया दमोह लोकसभा से चार बार सांसद और पथरिया से विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं।