फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: VHP और बजरंग दल ने SP ऑफिस में किया सुंदरकांड, दमोह कोतवाली TI को हटाने की मांग, जानें क्या है मामला

Mon, 01 Jan 2024 06:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने दमोह कोतवाली टीआई को हटाने के लिए एसपी ऑफिस में सुंदरकांड किया। वहीं, लगातार हो रही गौ हत्या में कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता सुंदरकांड करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत को हटाने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर सुंदरकांड का पाठ किया और अपनी मांगों का एक ज्ञापन एएसपी को दिया। काफी देर तक यहां कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन किया गया। उन्होंने टीआई पर आरोप लगाया कि वह गौ हत्याएं रोकने में नाकाम हो रहे हैं और कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। हालांकि, करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के बाद टीआई को कोतवाली से हटा दिया गया, जिसके बाद संगठन के सदस्यों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

विज्ञापन


हिंदू संगठन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी और अन्य अधिकारी मौके पर बात करने के लिए पहुंचे तो हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक कोतवाली टीआई को नहीं हटाया जाता, वह अपना धरना जारी रखेंगे। एएसपी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एसपी पांच दिन बाद दमोह वापस आएंगे। तब कार्रवाई संभव होगी तो कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह पांच दिन यहीं बैठकर सुंदरकांड का पाठ करेंगे। इसके बाद एडिशनल एसपी मिश्रा के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की गई और करीब दो घंटे बाद कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत को कोतवाली से हटा दिया गया है।

यह लगाए आरोप
हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि टीआई के संरक्षण में दमोह शहर के कसाई मंडी क्षेत्र में गौ हत्याओं का क्रम लगातार जारी है। पुलिस की साठ-गाठ के चलते अपराधी खुलेआम शहर से गोवंश चोरी करते हैं और उनकी हत्या करते हैं। इसलिए कोतवाली टीआई को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। गौ हत्या करने वालों पर एनएसए की कार्रवाई की जाए, दमोह में गौ रक्षा सेल बनाई जाए, जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के लिए कार्यकर्ता बात कर सकें। कसाई मंडी में आने, जाने वाले विभिन्न मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही कार्यकर्ता की सूचना पर चिन्हित स्थानों पर ड्रोन उड़ाकर जांच कराई जाए।
विज्ञापन


एडिशनल बोले टीआई को हटा दिया
हिंदू वादी संगठनों के ज्ञापन में जाे मांगे बताई थी, वह अधिकांश पूरी कर दी गई हैं। कोतवाली टीआई को हटा दिया गया और उन पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। कसाई मंडी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कलेक्टर इसके लिए फंड जारी करने के लिए कह रहे हैं। एक गौकशी सेल का गठन किया है, इसमें विशेष पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा और इसकी लगातार मानिटरिंग की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें