फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: फतेहपुर पहुंचे मंत्री प्रह्लाद पटेल, बोले- मेरी व्यक्तिगत भावना है कि इस स्थान का नाम अजब धाम हो

Wed, 13 Mar 2024 11:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मंत्री प्रह्लाद पटेल दमोह जिले के फतेहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, मेरी व्यक्तिगत भावना है कि इस स्थान का नाम अजब धाम हो।
विज्ञापन
मंत्री प्रह्लाद पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में बटियागढ़ ब्लॉक के फतेहपुर में श्री देवराम कौमार सरकार के मंदिर में जय-जय सरकार अजब धाम वार्षिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल पहुंचे। उन्होंने कहा, फतेहपुर का नाम परम संत श्री अजब धाम के नाम पर हो। यह केवल मांग नहीं है, यह मेरी व्यक्तिगत भावना अगला संकल्प भी है। कार्यक्रम में शामिल होने संस्कृति राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी भी पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक किया।

विज्ञापन


दोनों मंत्रियों ने जय-जय सरकार मंदिर के दर्शन कर छोटे सरकार रामअनुग्रह दास और साधु संतों से आशीर्वाद लिया और यहां नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवजी प्राण प्रतिष्ठा में भगवान शिवजी का अभिषेक कर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा, मैं यहां सांसद रहा हूं। आज मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री हूं। एक सौभाग्य की बात यह है कि हमारे राज्य के संस्कृति मंत्री भी यहां पर है। इसलिए पंचायत, जनपद और जिला पंचायत का प्रस्ताव लेकर जितना शीघ्र हो सकेगा संकल्प पूरा होगा।

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा, निश्चित ही यह बड़ा धार्मिक स्थल है और लोगों की आस्था का केंद्र है। इसके विकास के लिए जो भी संभावनाएं हैं, वह तलाशी जाएंगी। जैसा कि पंचायत मंत्री ने भी कहा है कि यह जनभावना है कि फतेहपुर का नाम परिवर्तन होना चाहिए। इसकी प्रक्रिया पूरी करके नाम परिवर्तन भी किया जाएगा। दोनों मंत्रियों द्वारा कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी, जिनके निराकरण के संबंधित अधिकारियों  को निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक पीएल तंतुवाय, नरेन्द्र बजाज, गोपाल पटेल, नरेन्द्र व्यास, शिवचरण पटेल सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें